- हरिपुरकला स्थित उत्तम ध्यान आश्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
हरिद्वार 15 नवंबर 2025: उत्तम ध्यान आश्रम पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल एवं मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का किया स्वागत।
हरिपुरकला स्थित उत्तम ध्यान आश्रम पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी से शिष्टाचार भेंटकर उनकी कुशल क्षेम पूछी तथा उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंटकर सम्मान किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल एवं मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक रुड़की प्रदीप बत्रा, राज्य मंत्री सुशील सैनी,श्यामवीर सैनी, जयपॉल चौहान,ओमप्रकाश जमदग्नि,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा,अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, उपजिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार, एचआरडीए सचिव मनीष कुमार,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,लव शर्मा,विदित शर्मा, साहित जनप्रतिनिधि एवं आश्रम के पदाधिकारी मौजूद रहे ।



More Stories
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हरिद्वार में दो विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति
सत्ता बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, SIR के बहाने वोट छीन रही BJP’—कांग्रेस विधायक आफताब अहमद