हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में गणेश जी की मूर्ति के विसर्जन के दौरान एक दुखद हादसा में एक युवक गंगा की तेज धारा में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बुधवार सुबह फिर से सर्च अभियान शुरू किया गया है।
जानकारी के अनुसार कल मंगलवार को कनखल स्थित राजघाट पर गणेश विसर्जन में शामिल होने आया युवक निखिल गुप्ता उम्र 38 वर्ष निवासी संदेश नगर, कनखल संतुलन बिगड़ने पर अचानक गंगा में जा गिरा और देखते ही देखते वह गंगा की धारा में बह गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंधेरा होने की वजह से वह कुछ ही मिनटों में आंखों से ओझल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने युवक की तलाश की, लेकिन अंधेरे की वजह से कोई सफलता नहीं मिली।
थाना कनखल प्रभारी चंद्रमोहन ने बताया कि युवक की काफी खोज की, लेकिन अंधेरा होने के चलते सर्च अभियान रोकना पड़ा। आज बुधवार सुबह से उसको तलाश किया जा रहा है।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना