हरिद्वार: पहाड़ों में हो रही भारी बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। हरिद्वार में गंगा उफान पर बह रही है। हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान के करीब से बह रही है।
अभी गंगा का लेवल 293.30 मीटर है। गंगा का वार्निंग लेवल 294 मीटर है। गंगा के बढ़ते जल स्तर पर सिंचाई विभाग के अधिकारी नजर बनाये हुए हैं।
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ निमेष कुमार ने कहा कि पहाड़ों पर भारी वर्षा होने से गंगा का जलस्तर बढ़ा है। अभी गंगा 293.30 मीटर पर बह रही है। खतरे का निशान 294 मीटर है। अभी खतरे के निशान से गंगा नीचे है। उन्होंने कहा अभी बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। जिसके कारण गंगा का स्तर अभी और बढ़ सकता है।
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ निमेष कुमार ने कहाकि पहाड़ों पर बारिश हो रही है। जिसके कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। जिस पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ चौकियों को सतर्क किया गया है। प्रशासन को हर पल की अपडेट दी जा रही है।


More Stories
हरिद्वार: उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ का बड़ा कदम- ‘हिमाला जल’ के साथ पेयजल कारोबार में नई शुरुआत
हरिद्वार: तमंचे के बल पर महिला से गैंगरेप व लूट का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपी दबोचे
हरिद्वार : हेड कांस्टेबल से अपर उपनिरीक्षक बने ब्रजपाल, मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा को मिला सम्मान