हरिद्वार: एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं खानपुर विधायक ने घटना को लेकर कोतवाली का घेराव किया। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भोगपुर स्थित श्री बालाजी स्टोन क्रेशर में जॉनी उम्र 22 वर्ष पुत्र धीर सिंह निवासी पंडितपुरी लक्सर मुंशी के पद पर कार्य करता था। जॉनी रात-दिन स्टोन क्रेशर पर ही रहता था। बताते हैं कि बीती देर रात जॉनी का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने स्टोन क्रेशर की सीसीटीवी की डीवीआर अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सुबह मृतक के परिजन व ग्रामीण विधायक उमेश कुमार के पास पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद उमेश कुमार ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर कोतवाली का घेराव किया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि दो दिन बाद मृतक की सगाई होनी थी। जॉनी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।



More Stories
सीएम धामी ने लॉन्च किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’, ‘विकसित उत्तराखंड विजन 2047’ का भी विमोचन
महाविद्यालय मालदेवता के गृह विज्ञान के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण में सीखे प्राथमिक चिकित्सा एवं आपातकालीन प्रबंधन के गुर
ऋषिकेश कैंपस में मुखौटा नृत्य परंपरा पर कार्यशाला, न्यूज़लेटर ‘होराइजन’ का विमोचन