February 2, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: राजकीय महाविद्यालय चुडिय़ाला, भगवानपुर में राष्ट्रीय बौद्धिक परीक्षा- 2026 का आयोजन

हरिद्वार: श्री बाबू कलीराम राकेश राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला, भगवानपुर (हरिद्वार) में कल दिनांक 1 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय बौद्धिक परीक्षा-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस परीक्षा हेतु महाविद्यालय के 93 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था जिसमें से 73 विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभा किया।

परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 तक आयोजित की गई जिसमें भारतीय ज्ञान प्रणाली, नवाचार, प्रौद्योगिकी, आधुनिक सामाजिक चुनौतियां, संस्कृति, पारंपरिक ज्ञान कला, लोक प्रशासन, विज्ञान प्रणालियों तथा प्राचीन काल जैसे अनेक विषयों पर विभिन्न प्रकार के बहुविकल्पीय तथा वर्णनात्मक प्रश्न सम्मिलित थे। परीक्षा हेतु उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने पूर्ण उत्साह के साथ ससमय अपना प्रश्न पत्र पूर्ण किया।

इस परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोo सी. पी. सिंह, नोडल अधिकारी डॉ लक्ष्मी मनराल, परीक्षा समिति डॉ विपिन शर्मा, डॉ आशुतोष विक्रम, डॉ सचिन कुमार, डॉ आबिदा, डॉ श्वेता, श्री सुमित थपलियाल, श्री सौरभ सिंह, श्री रजनीश कुमार तथा परिचारक श्री इसम पाल, श्री ऋतिक, श्री शिवम तथा श्री सुखदेव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने परीक्षा को सफलतापूर्वक तथा पारदर्शी तरीके से आयोजित आयोजित कराने के लिए उपस्थित सभी सदस्यों को बधाई दी।

About The Author