April 19, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठी बेरी में “स्वच्छता सप्ताह” के अंतर्गत चलाया स्वच्छता अभियान

राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठी बेरी (हरिद्वार) में आज “स्वच्छता सप्ताह” के अंतर्गत स्वच्छता अभियान महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के द्वारा चलाया गया।

सबसे पहले महाविद्यालय परिसर, कक्षा- कक्षों एवं आसपास के स्थानों को चिन्हित करके, उन स्थानों की साफ-सफाई की गई।    यह स्वच्छता अभियान डॉ.अरविंद वर्मा के दिशा निर्देशन में चलाया गया ।

जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर डॉ.अरविंद वर्मा , डॉ. सुनीता बिष्ट डॉ. लक्ष्मी मनराल,श्री सुभाष चंद्र,श्री शशिधर उनियाल श्रीमती पूनम, श्री कुलदीप ,श्री सूरज, एवं छात्र दिव्या आरती, हिमानी, पिंकी, सोनू ,पार्वती, प्रियंका, आंचल, पूजा, अंशु, गुलफाम ,संदीप , काजल, पायल आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author