हरिद्वार: राज्य व्यापार मण्डल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने प्रदेश संरक्षक एवं कार्यसमिति से विचार विमर्श कर प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की।
हरिद्वार के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत अग्रवाल,विजय प्रजापति,चंद्रशेखर गोस्वामी, तेजप्रकाश साहू,बल सिंह सैनी,रूड़की के रामनाथ सिसोदिया प्रदेश उपाध्यक्ष,रोशनाबाद के अतुल गोसाई,रूद्रप्रयाग के देवेंद्र चमोली प्रदेश महामंत्री,कनखल के दीपक गौनियाल प्रदेश संयुक्त महामंत्री,टिहरी विस्थापित के जसवंत बिष्ट,कोटद्वार के हरीश द्विवेदी,हल्द्वानी के संतोष कबड़वाल।
ऋषिकेश के विक्की जुनेजा प्रदेश सचिव,प्रदेश संगठनमंत्री जोशीमठ के अवधेश कुमार,बागेश्वर के आनंद सिंह बिष्ट,हरिद्वार के रवि जैन,देहरादून के जितेन्द्र विज प्रदेश संगठन मंत्री,ज्वालापुर के सागर कुमार प्रदेश मीडिया प्रभारी,हरिद्वार के मधुर अरोड़ा प्रदेश वित्त सचिव,राजवर्धन कांडपाल प्रदेश संयुक्त सचिव,नितिन शर्मा प्रदेशसह सचिव,गोकुल सिंह रावत प्रदेश प्रचार सचिव,नरेश चनयाना,सतीश कुमार गुजराल,राजेश अग्रवाल,रोशन लाल,ब्राह्मपाल प्रजापति को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी आम व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापारियों की लड़ाई लड़ेंगे।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि हरिद्वार का व्यापारी आपने भविष्य को लेकर चिंतित है। सरकार व प्रशासन कॉरिडोर का स्वरूप स्पष्ट करें।
कार्यकारिणी घोषणा के दौरान युवा जिलाध्यक्ष हरिद्वार विशाल गोस्वामी भी उपस्थित रहे।


More Stories
कोटा: 22अप्रैल2026 को संस्कार भारती द्वारा संपूर्ण देश में मनाया जाएगा “भू- अलंकरण दिवस”
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार