आज दोपहर हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने एक स्विफ्ट कार सहित करीब आधा दर्जन वाहनों को रौंद डाला। हादसे मेे एक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। चालक को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
रायवाला थाना प्रभारी कुलदीप पंत ने बताया कि हरिद्वार ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाली फार्म तिराहे के पास श्यामपुर की तरफ से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक ने शोरूम के बाहर बिक्री के लिए खड़ी 6 दुपहिया वाहनों तथा एक स्विफ्ट कार को रौंद डाला जिसमें एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई ।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक को मेडिकल जांच के लिए राजकीय अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है ।


More Stories
नागरिकों की जिंदगी बेहतर बनाने में सहभागी बने अधिवक्ता: जस्टिस सूर्यकांत
हरिद्वार: सप्तऋर्षि घाट पर गंगा में फंसे 15 लोगों को किया रेस्क्यू
हरिद्वार: पदयात्रा के साथ धर्म परिवर्तन की घोषणा, गंगा स्नान के बाद दर्जनों ने अपनाया हिंदू धर्म