February 19, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: रुड़की बाईपास पर दो कारों में हुई भयंकर टक्कर 

हरिद्वार: रुड़की बाईपास पर दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार शाम को दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिनमें मेरठ और दिल्ली के सात लोग घायल बताए जा रहे हैं।

एक घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस घायलों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए अस्पताल गई है।

नगला इमरती बाईपास के पास शनिवार शाम दो कारों में आपस में भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि पीछे से कार ने आगे चल रही कार को टक्कर मारी है।

जिनमें सवार सात लोग जख्मी हो गए। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। घायलों को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार हर्षित रस्तोगी, निपुण, पुनम, आशा, हर्ष रस्तोगी, आशू समेत सात लोग घायल हुए हैं।

About The Author