हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई है।
जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली के रायसी और बालावाली रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला।
मौके पर पहुंची लक्सर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
बता दें कि मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लक्सर मुरादाबाद रेलवे ट्रैक के रायसी और बालावाली रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लिया
पुलिस ने स्थानीय लोगों से महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिर कर महिला की मौत होना प्रतीत हो रहा है। महिला के शव को शिनाख्त कराने के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अण्डर-14 में नैनीताल, अण्डर-19 में देहरादून तथा अण्डर-25 में पौड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह
राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में वृहद स्तर पर आयोजित हुआ गढ़ भोज कार्यक्रम
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: “गढ़भोज- स्वस्थ उत्तराखंड की ओर एक सशक्त कदम” के संदेश के साथ मनाया, गढ़भोज उत्सव