हरिद्वार: रेलवे स्टेशन से एक बच्चा चोरी होने की सनसनीखेज वारदात हो गई, एक यात्री परिवार का बच्चा उठाकर एक महिला फरार हो गई।
घटना हरिद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर हुई। जीआरपी फिलहाल महिला की तलाश में जुटी है।
सुरेश पुत्र राजकुमार निवासी बनारस उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह अपने पांच बच्चों और पत्नी लक्ष्मीना के साथ रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 पर सो रहा था।
कल सुबह करीब 4:30 बजे जब वह उठा तो उसका आठ माह का बच्चा वीरू लापता था। यहां वहां खोजने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
सूचना के बाद जब जीआरपी पुलिस ने जांच पड़ताल की तो यात्रियों से मालूम हुआ कि एक सांवली सी महिला संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे को ऋषिकेश जाने वाली हावड़ा ट्रेन में चढ़ती दिखाई दी है। जिसके बाद हरिद्वार जीआरपी ने बच्चा चोर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
जीआरपी हरिद्वार इंचार्ज अनुज सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच घटनाक्रम के बाद हावड़ा एक्सप्रेस से उतरने वाले यात्रियों की तस्दीक कर रही है।
लेकिन अभी तक संदिग्ध महिला का सुराग नहीं लगा है। इतना अवश्य पता चला है कि संदिग्ध महिला यूपी से ट्रेन में सवार होकर हरिद्वार पहुंची थी।


More Stories
उत्तराखंड के प्राध्यापकों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज में संपन्न
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के तीसरे दिन पोस्टर प्रस्तुतीकरण का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में विकसित भारत@2047 पर अंतरराष्ट्रीय मंथन आज