हरिद्वार: हरिद्वार के खन्ना नगर कॉलोनी के बाहर बने एक रेस्टोरेंट में खाना बनाते अचानक आग लग गई। आग की घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।
सूचना पाकर दो फायर बिग्रेड की गाडि़या पहुंची। आग से किसी तरह के जन माल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं आग से घटना से करीब एक लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार मध्य हरिद्वार के खन्ना नगर मेे स्थित एसजीएफ नाम से एक रेस्टोरेंट मेे शनिवार शाम 5 बजे अचानक आग की तेज लपटे निकलने लगी। देखते ही देखते आग और भड़क गई,जिससे रेस्टोरेंट में काम कर रहे कर्मचारी रेस्टोरेंट छोड़कर बाहर भागने लगे,जिसे देख मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। आनन फानन में रेस्टोरेंट के ठीक सामने स्थित फिलिंग स्टेशन से अग्निशमन यंत्र मंगाए गए और आग को बुझाने का प्रयत्न किया गया। हालांकि मौके पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। सूचना पाकर दमकल की दो गाडि़या मौके पर पहुंची।
रेस्टोरेंट स्वामी गौरव यादव ने बताया कि आग खाना बनाते लगी। दमकल की दो गाडि़या मौके पर पहुंची थी, लेकिन उससे पहले ही आसपास के लोगो ने फिलिंग स्टेशन के कर्मचारी अपने यहां से अग्निशमन यंत्र लाए और आग पर किसी तरह काबू पाया।उन्होंने आग से करीब एक लाख के नुकसान का अनुमान बताया।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन