April 29, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: रोटरी क्लब का सराहनीय कदम, राजकीय विद्यालय, भेल को भेंट किए कंप्यूटर

  • छात्रों में डिजिटल शिक्षा को मजबूत बनाने की पहल

हरिद्वार: डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए रोटरी क्लब हरिद्वार सेंट्रल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर 1, बीएचईएल हरिद्वार को कंप्यूटर डेस्कटॉप भेंट किए।

इस पहल का उद्देश्य प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए मजबूत शैक्षिक आधार तैयार करना तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से उनके सीखने के अनुभव को बेहतर बनाना है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, क्लब सचिव रोटेरियन जीतेंद्र नाथ, अध्यक्ष रोटेरियन विजय कुमार चुघ तथा क्लब के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author