हरिद्वार लक्सर मार्ग पर कांवड़ यात्रियों के डी सी एम वाहन और पिकअप की टक्कर हो गई, जिसमें एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आज बुधवार को लक्सर हरिद्वार मार्ग पर उत्तर प्रदेश के जनपद बड़ौत के गांव मलकपुर निवासी जल लेने के लिए डी सी एम् वाहन द्वारा हरिद्वार जा रहे थे, लेकिन जैसे ही लक्सर हरिद्वार मार्ग पर जमदग्नि पब्लिक स्कूल के निकट पहुंचे तो हरिद्वार की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें 10 कांवड़िए घायल हो गए।
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों एंबुलेंस 108 की मदद से घायलों को लक्सर अस्पताल में भिजवाया,जहां तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया।
गंभीर घायल सौरभ और पंकज को गाड़ी से जॉली ग्रांट के लिए रेफर किया। जबकि अमित को रुड़की अस्पताल के लिए रेफर किया। इनमें से सौरभ की मृत्यु हो गई।


More Stories
महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
महाविद्यालय बनास-पैठाणी के वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के किया शैक्षिक भ्रमण
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : प्राचार्य प्रो. नवीन भगत