संजीव शर्मा, एनटीन्यूज़ हरिद्वार:भविष्य बताने वाली ज्योतिष महिला के साथ हरिद्वार के होटल में भविष्य जानने के बहाने एक युवक ने दुष्कर्म किया।
पीड़ित महिला का आरोप है की फरीदाबाद के बिजनेसमैन आदेश यादव ने उसे अपने बिजनेस के भविष्य जानने के लिए होटल में बुलाया था जहा उसने पीड़ित के साथ रेप किया। इसके बाद भी आरोपी की हवस नही रुकी उसने पीड़ता को अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया।
पीड़िता ने मुंबई में मुकदमा दर्ज कराया है जो आगे की कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस ने शहर कोतवाली में ट्रांसफर कर दिया है ।
जानकारी के अनुसार टैरो कार्ड रीडर की मुलाकात बिजनेसमैन आदर्श यादव से एक संत ने कराई थी । जिसके बाद आदर्श यादव ने अपना भविष्य जानने के बहाने पीड़िता को हरिद्वार के एक होटल में बुलाया जहा उसके साथ जबरदस्ती रेप किया गया। वही पीड़िता टैरो कार्ड रीडर टीवी चैनलों में लोगों की समस्या सुलझाने में काफी प्रसिद्ध है और महिला हरिद्वार मैं एक बड़ी संस्था की सदस्य भी है।
सी ओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया की फरीदाबाद के बिजनेसमैन आदर्श यादव के खिलाफ पीड़ित महिला ने मुंबई में जीरो एफ आई आर दर्ज कराई थी जो मुंबई पुलिस ने नगर कोतवाली में ट्रांसफर कर दी है, अब नगर कोतवाली पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है ।



More Stories
हरिद्वार: हाईस्कूल में उच्चस्थान प्राप्त करने एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 60 बालिकाएं सम्मानित
विकास कार्यों में नरेंद्र नगर विधानसभा को आगे रखना ही मेरा लक्ष्य- सुबोध उनियाल
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित