हरिद्वार: गंगनहर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए अलग-अलग स्थानों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। एक आरोपित मौके से फरार है। आरोपित नशे के शौकीन है जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने जुर्म का रास्ता चुना।
रूड़की गंगनहर कोतवाली में घटनाओं का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि तीन अलग-अलग स्थानों से टीम ने काम करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक जुलाई को चैकिंग के दौरान मंगलौर सालियर हाईवे से चोरी हुई क्रेटा कार को बरामद किया।
जिसके साथ आरोपी अजय पुत्र वीरपाल निवासी थाना पूरना थाना इगलास अलीगढ़ उत्तर प्रदेश हाल निवासी पनियाला रोड सुभाष नगर को गिरफ्तार किया।
वहीं दूसरे मामले में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रुड़की सालियर अंडरपास से दो संदिग्ध व्यक्तियों गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक किशोर को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया। आरोपियों के पास से चोरी हुई सात बाईकें बरामद हुई।
वहीं तीसरे मामले में चेकिंग के दौरान पनियाला से लाठरदेवा जाने वाले रास्ते पर एक सिल्वर कार को रोका गया। जिसमें चालक कार छोड़कर फरार हो गया। फरार हुए आरोपी का नाम देवांश रावत पुत्र महिपाल सिंह निवासी निकट गढ़वाल सभा सुभाष नगर रुड़की बताया गया है।
पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी,वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय शाह, उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट, अपर उप निरीक्षक मनीष कवि, हैड कांस्टेबल इसरार, ओसाब (साईबर सेल), कांस्टेबल नितिन, प्रभाकर थपलियाल, पवन नेगी, मनमोहन सिंह, अजय दत्त, अजयवीर, राकेश राणा और अर्जुन शामिल रहे।



More Stories
अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में चमकीं आँचल: हाई जंप में तीसरा स्थान पाकर कॉलेज का नाम किया रोशन
संस्कृति स्कूल में 22वाँ वार्षिकोत्सव “EIRA” संपन्न: नन्हे बच्चों ने बिखेरा सपनों और रचनात्मकता का जादू
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धनौरी पी.जी. कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 7 पदक