हरिद्वार: हरिद्वार के जाने-माने उद्योगपति यूसी जैन के कार्यालय से अज्ञात चोर ने दस लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मामले में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस को किसी अंदरूनी स्टाफ पर चोरी की वारदात को अंजाम देने का शक है।
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस के मुताबिक, जुर्स कंट्री और उसी के बराबर में स्थित विजडम ग्लोबल स्कूल के निदेशक यूसी जैन ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। उन्होंने बताया कि बीती रात वो कार्यालय से घर चल गए थे।
उनके कार्यालय में स्थित दराज में उन्होंने 10 लाख की नकदी रखी थी, लेकिन आज दोपहर जब वे स्कूल पहुंचे और उन्होंने अपने कार्यालय में स्थित दराज को खोला तो नकदी गायब थी। चोरी की सूचना पर मिलते ही कोतवाली ज्वालापुर इंचार्ज आरके सकलानी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिसके बाद पुलिस ने उद्योगपति की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


More Stories
महाविद्यालय मजरा महादेव में “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति” के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में “Best of Waste” विषय पर रचनात्मक गतिविधि का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन