August 2, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार : विश्राम कर रहे दो कांवड़ियों के उपर लोहे का गार्डर गिरने से दर्दनाक मौत

हरिद्वार,1 अगस्त: हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िये रुड़की के बड़ेड़ी राजपूतान के पास फ्लाईओवर के नीचे रखे लोहे के गार्डरों के पास विश्राम कर रहे थे।

इसी दौरान एक कांवड़िया गार्डर पर चढ़ने लगा जिससे गार्डर अचानक फिसलकर नीचे बैठे कांवड़ियों पर गिर गया।

हादसे में दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल उप जिला चिकित्सालय रुड़की ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान 21 वर्षीय तनुज पुत्र महेश चंद्र निवासी छोटा हरिद्वार, जलालाबाद (थाना मुरादनगर) और 22 वर्षीय कृष्ण पुत्र मटरु निवासी शकूरपुर (थाना भोजपुर), जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। हादसे के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। हरिद्वार की एसपी क्राइम निशा यादव ने बताया कि लोहे का गाटर गिरने से दो कांवड़ियों की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कांवड़ियों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक कांवड़िया लोहे के गाटर पर चढ़ गया, जिससे गाटर नीचे गिर गए और दोनों कांवड़ियों उसके नीचे दब गए थे.फिलहाल दोनों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

About The Author