हरिद्वार: शहर के लोगों को मिलेगी बंदरों के उपद्रव से निजात, नगर निगम ने शुरू किया बंदर पकड़ने का अभियान।
बंदरों के बढ़ते उपद्रव से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने नगर क्षेत्र में बंदर पकड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। वार्ड पार्षदों तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार बंदरों के उत्पात के संबंध में शिकायत दर्ज कराने के बाद नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है।
नगर निगम बोर्ड बैठक में भी पार्षदों ने इस विषय पर चर्चा करते हुए समाधान की मांग की थी। इसके बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित बंदर पकड़ने के लिए आउटसोर्स एजेंसी का चयन और अभियान शुरू करने का निर्णय किया गया।
मंगलवार से शुरू किए गए अभियान के पहले दिन निगम द्वारा नियुक्त एजेसी की टीम ने कंनखल क्षेत्र से 12 बंदर पकड़े हैं। जिन्हें नियमानुसार सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ा जाएगा। नगर निगम टीम ने बताया कि अभियान आगामी दिनों में नगर क्षेत्र के अन्य प्रभावित वार्डों में भी जारी रहेगा, ताकि आम नागरिकों को बंदरों के उत्पात से राहत मिल सके।
मेयर किरण जैसल ने कहा कि निगम प्रशासन का उद्देश्य शहरवासियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करना है। बंदरों से होने वाली असुविधा को समाप्त करने के लिए यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा। उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि पकड़े गए सभी बंदरों को जंगलों में छोड़ा जाएगा।


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल