अभिनव कौशिक, हरिद्वार: शादी समारोह में हुडदंग कर आपस में लड़ना दो पक्षों को भारी पड़ा। झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस के समझाने पर भी न मानने पर दूल्हे सहित 03 युवकों को पुलिस ने हवालात पहुंचा दिया। पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
बता दें कि गुरुवार की रात को खड़खड़ी क्षेत्र में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में तू-तू, मैं-मैं हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। रात में किसी तरह मामला शांत करा दिया। दोनों पक्ष लोकल होने के चलते बारात वापस लौटने पर फिर से भिड़ गए।
बताया जा रहा है कि झगड़ा होने पर दूल्हा भी बीच में कूद पड़ा। इसके बाद पुलिस ने दूल्हा सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया।
आरोपियों के नाम प्रिंस यादव पुत्र संजय यादव, विपिन यादव पुत्र संजय यादव व हर्ष गोस्वामी पुत्र मनोज गोस्वामी निवासी हिल बाईपास खड़खड़ी हरिद्वार बताए गए हैं।


More Stories
हरिद्वार में ई-रिक्शा शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
हरिद्वार: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं संत सम्मेलन में किया प्रतिभाग
हरिद्वार नगर निगम की सख्ती, लापरवाही पर डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, लगाया भारी जुर्माना