हरिद्वार: जनपद हरिद्वार से सड़क दुर्घटना में ज्वालापुर निवासी युवक की मौत का समाचार सामने आया है ।
हादसे में छोटा हाथी और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा बहादराबाद थाना क्षेत्र के बहादराबाद नहर पटरी पर हुआ।
जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर निवासी आस मोहम्मद अपनी माता के साथ रोशनाबाद के गांव सलेमपुर में एक परिचित के यहां हुई मौत में जा रहा था। इसी दौरान जब वह नहर पटरी बहादराबाद पहुंचा तो सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन से बाइक की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आस मोहम्मद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आस मोहम्मद की मौत की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं छोटा हाथी वाहन को कब्जे में ले लिया है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
हरेला पर्व पर सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी ने दिया हरियाली का संदेश, बिल्वकेश्वर मंदिर परिसर में किया वृक्षारोपण
हरेला पर्व के पावन अवसर पर थाना खानपुर परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
हरेला पर्व पर हरिद्वार में 30 हजार पौधों का हुआ पौधरोपण, हरित हरिद्वार ऐप पर 15 हजार लोगों ने पौधों के संरक्षण की ली जिम्मेदारी