December 17, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: सप्तऋषि क्षेत्र से नकली नोटों के साथ हरिद्वार पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

हरिद्वार: सप्तऋषि क्षेत्र से नकली नोटों के साथ हरिद्वार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नकली नोट चलाने की फिराक में हरिद्वार पहुंचे दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 100-100 और 500-500 के नकली नोट 17,700 रूपये बरामद किये है।

पुलिस ने आरोपियों से एक कार भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों से गहनता से पूछताछ करते हुए उनके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

कोतवाली नगर पुलिस के मुताबिक के अनुसार पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने सप्तऋषि क्षेत्र स्थित नीलकंठ शुद्ध वैष्णो ढाबे के पास एक सफेर रंग की संदिग्ध कार नजर आयी। जिसमें सवार दो युवक मौजूद थे। पुलिस जब संदिग्ध कार की ओर बढी तभी कार सवार युवक कार स्टार्ट कर वहां से भागने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पुलिस टीम ने कार को घेरकर रोक लिया। पुलिस ने कार सवार युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से 100-100 और 500-500 रूपये के नकली नोट 17,700 रूपये बरामद किये।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम गौरव निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद (हरियाणा) और प्रिंस निवासी विकास कुंज, लोनी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश बताते हुए खुलासा किया कि हरिद्वार मं चार धाम यात्रा अपने चरम पर हैं जहां पर भारी संख्या में यात्री मौजूद होगे, ऐसे में उनको नकली नोट चलाने में कोई जोखिम व परेशानी नही होगी। इसी इरादे से वह नकली नोट लेकर हरिद्वार पहुंचे थे।

दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली नगर हरिद्वार पर मु0अ0सं0 401/2025, धारा 180 BNS में अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

नाम पता अभियुक्तगण-

1. गौरव पुत्र सतीश कुमार, निवासी C-179, नियर ओल्ड पोस्ट ऑफिस, डबुआ कॉलोनी, थाना इबुआ, जिला फरीदाबाद (हरियाणा), उम्र 28 वर्ष

2. प्रिंस पुत्र रविन्द्र, निवासी गली नं. 5, विकास कुंज, लोनी, थाना टोनीका सिटी, जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), उम्र 19 वर्ष

About The Author