September 28, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने घर से मोबाइल फोन चोरी करने वाले आरोपी को चोरी किए गए मोबाइल सहित किया गिरफ्तार

हरिद्वार, 27.06.2026 :  नेहरू कॉलोनी महादेवपुरम निवासी उमेश कुमार द्वारा अपने घर से ओप्पो कंपनी का काले रंग का मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत थाना सिडकुल में दर्ज कराई गई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 252/26, मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी का मोबाइल बेचने के लिए राजा बिस्कुट चौक से रावली महदूद तिराहे की ओर जा रहा है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की। संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 24 जून को नेहरू कॉलोनी स्थित एक घर से मोबाइल चोरी किया था। आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए घरों से मोबाइल चोरी करता है। उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। मामले में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।

About The Author