हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित की जा रही एक कोल्ड ड्रिंक की फैक्ट्री पर छापा मारकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उसे सील कर दिया है।
फैक्ट्री बिना किसी वैध फूड लाइसेंस के चलाई जा रही थी। फैक्ट्री में स्वास्थ्य के मानकों की पूरी तरह से अनदेखी करते हुए कोल्ड ड्रिंक का उत्पादन किया जा रहा था।
छापेमारी के दौरान टीम ने फैक्ट्री से लगभग 50 किलो कार्बोनेटेड वॉटर, चीनी बड़ी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक की बोतलों पर लगाए जाने वाले फर्जी लेबल बरामद किए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इन सभी सामग्री को जब्त कर लिया है।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और सिडकुल थाना क्षेत्र की पुलिस शामिल रही। टीम के सदस्यों द्वारा फैक्ट्री संचालक से वैध लाइसेंस और उत्पादन की अनुमति से जुड़े दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई भी दस्तावेज टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाए।
पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की छापेमारी से क्षेत्र में हडकंप मच गया। विभाग की टीम ने सामान को जब्त करते हुए फैक्ट्री को सीज कर दिया है।


More Stories
हरिद्वार: गंगा दशहरा/निर्जला एकादशी स्नान मेला पर्व की ब्रीफिंग सम्पन्न, डीएम व एसएसपी ने किया मेले में नियुक्त पुलिस फोर्स को ब्रीफ
हरिद्वार: दो बाघों की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, श्यामपुर रेंज अधिकारी हटाए गए
आराजकतावादियों का नया विदेशी टूलकिट षड्यंत्र फेल , भारत जिम्मेदार युवाओं का देश-अरविन्द सिसोदिया