हरिद्वार: सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी (रजि.), हरिद्वार के महामंत्री पं. गोपाल कृष्ण बडोला के त्यागपत्र के बाद सुभाष कपिल को संस्था का नया महामंत्री चुना गया।
बुधवार को संस्था की कार्यकारिणी, संरक्षक, आयोजन समिति एवं सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक माया देवी प्रांगण स्थित गणेश यात्रा कार्यालय में संस्था अध्यक्ष अम्बरीश रस्तोगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में पं. गोपाल कृष्ण बडोला ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करने के साथ ही संस्था के आय-व्यय का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष रखा। उपस्थित सदस्यों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए आय-व्यय के विवरण को स्वीकृति प्रदान की।
इसी दौरान पं. गोपाल कृष्ण बडोला ने निजी कारणों का हवाला देते हुए महामंत्री पद से त्यागपत्र देने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कार्यकारिणी एवं उपस्थित सदस्यों से उन्हें पद से मुक्त करने का अनुरोध किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। साथ ही संस्था ने उनसे कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखने का अनुरोध किया।
सर्वसम्मति से हुआ सुभाष कपिल के नाम का अनुमोदन
संस्था के वरिष्ठ सदस्य बृजभूषण विद्यार्थी ने सुभाष कपिल को महामंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसका जगदीश लाल पाहवा ने अनुमोदन किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए सुभाष कपिल को संस्था का महामंत्री चुना और उन्हें बधाई दी।
संस्था अध्यक्ष अम्बरीश रस्तोगी ने सुभाष कपिल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाएं। वरिष्ठ पत्रकार एवं कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत ने भी सुभाष कपिल के महामंत्री बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्था के आगामी कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में संस्था के कोषाध्यक्ष एडवोकेट राकेश गुप्ता, चोखेलाल, नंद किशोर वशिष्ठ, तेज प्रकाश साहू, कमल बृजवासी, महेंद्र अरोड़ा, विजय कुमार बंसल, वीरेंद्र कीर्तिपाल, विदेश कुमार, राजकुमार सिंघल, सतीश गुजराल एवं डॉ. अशोक गिरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


More Stories
कुंभ क्षेत्र में अतिक्रमण पर सख्ती, डीएम मयूर दीक्षित ने नोडल अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश
कुंभ मेला की तैयारी : आपातकालीन निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने पर भी फोकस
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़़ में संस्कृत राज्यस्तरीय ई-संगोष्ठी का हुआ आयोजन