हरिद्वार: सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में सहायिका के पद पर तैनात पीआरडी गीता राजपूत की माता 78 वर्षीय मुन्नी चौहान का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया।
उनके निधन की खबर से विभागीय अधिकारियों, पत्रकारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। आज खड़खड़ी श्मशान घाट पर दिवंगत मुन्नी चौहान का अंतिम संस्कार किया गया।
उनके बड़े पुत्र सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज नंद ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस अवसर पर सूचना विभाग के उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी रतीलाल साह, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष संजय आर्य, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय रावल, महासचिव अमित कुमार गुप्ता, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया, महामंत्री अनिल बिष्ट सहित अनेक पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने दिवंगत मुन्नी चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। और उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दुखद सूचना पर नवल टाइम्स, ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है।



More Stories
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अण्डर-14 में नैनीताल, अण्डर-19 में देहरादून तथा अण्डर-25 में पौड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह
राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में वृहद स्तर पर आयोजित हुआ गढ़ भोज कार्यक्रम
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: “गढ़भोज- स्वस्थ उत्तराखंड की ओर एक सशक्त कदम” के संदेश के साथ मनाया, गढ़भोज उत्सव