October 8, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में छात्र संघ नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने ली शपथ

आज दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में छात्र संघ कार्यकारिणी 2026-27 के नव-नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रभात द्विवेदी ने छात्र संघ के नव-नामित कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में छात्र संघ कार्यकारिणी के सदस्यों ने छात्रहित, महाविद्यालय की गरिमा एवं अनुशासन बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। शपथ लेने वाले सदस्यों में स्वाति, स्मृति, प्राची सिल्सवाल, अजय पाल, गुंजन एवं साक्षी शामिल रहे।

साथ ही पूर्व में निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष सोनिका एवं कोषाध्यक्ष दिया पंवार भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. प्रभात द्विवेदी जी ने नव-नामित छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र संघ महाविद्यालयी लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है। छात्र प्रतिनिधियों से अपेक्षा है कि वे अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर समस्त विद्यार्थियों के हितों, महाविद्यालय की गरिमा एवं अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। सकारात्मक सोच, पारदर्शिता, सहयोग और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए वे महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं रचनात्मक वातावरण को और बेहतर बनाने में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएं।

महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव प्रभारी डॉ विनीत कुमार के संयोजन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने छात्र संघ के सभी सदस्यों को उनके नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि कार्यकारिणी विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय योगदान देगी।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ किशोर सिंह चौहान, डॉ किरण जोशी, डॉ कृष्णा डबराल, डॉ बृजेश चौहान, डॉ खुशपाल, डॉ यशवंत सिंह, डॉ भूपेश चंद्र पंत, डॉ सुगन्धा वर्मा, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ मंजू पांडे, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्रीमती उर्वशी जुयाल, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार, श्री रमेश चंद्र एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed