हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र में खंडहर में छिपकर हार जीत की बाजी लगाते एक बीबीए के स्टूडेंट सहित 7 लोगों को पुलिस ने दबोचा। मौके से 59,000 रुपए भी बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सिडकुल थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग ब्रह्मपुरी में केटीसी बिल्डिंग की तरफ जाने वाले रास्ते पर बंद पड़े एक खंडहरनुमा मकान में जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 07 लोगों को हिरासत में लिया है।
पकड़े गए आरोपियों में राजन पुत्र अनिल कुमार निवासी शिवालिक नगर, विजय पुत्र सेवाराम निवासी सहारनपुर, आकाश निवासी बाल्मीकि बस्ती रामधाम कॉलोनी रानीपुर, टीकम पुत्र यशपाल निवासी गागलहेडी, सहारनपुर, आस मोहम्मद पुत्र सत्तार निवासी गढ़ मीरपुर रानीपुर, शुभम पुत्र कंवर सिंह निवासी गदरजुड़ा, मंगलौर व विपिन पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी रावली महदूद हरिद्वार शामिल है। मौके से एक ताश की गड्डी व 59,000 रूपए बरामद किए गए।


More Stories
पार्थिव शिवलिंग पूजन श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का प्रतीक: आचार्य महंत प्रदीप गोस्वामी जी
वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज
शोध पत्रिका का प्रकाशन शोध एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल–कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल