हरिद्वार: ढोल नगाड़ों के साथ हत्या के प्रयास में फरार चल रहे आरोपी के घर कुर्की वारंट लेकर पहुंची पुलिस ने नोटिस चस्पा किया। आरोपी करीब दो माह से फरार है।
जानकारी के मुताबिक लक्सर के वार्ड नं. 11 केशवनगर निवासी सुशील कुमार पुत्र सुक्कन सिह ने कोतवाली लक्सर में अंकुश पुत्र जौध सिह, सचिन पुत्र ओंकार व अभिषेक उर्फ गोल्डी पुत्र ईश्वर के खिलाफ जान से मारने की नियत से फायर करने व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों में अंकुश व अभिषेक को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
वहीं तीसरा आरोपी सचिन पुत्र ओंकार निवासी सोसाईटी रोड लक्सर हरिद्वार लगातार पुलिस से बचने के लिए अपने ठिकाने बदलता रहा। जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी में विलंब होता गया। आखिरकार पुलिस ने आरोपी पर शिकंजा कसते हुए न्यायालय से पुलिस आरोपी के घर 82 सीआरपीसी के तहत कुर्की का नोटिस चस्पा किया।


More Stories
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन