राजकीय महाविद्यालय तालेड़ा में आज स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ज्ञातव्य है कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है किन्तु इस वर्ष इस दिन रविवार होने के कारण महाविद्यालय में आज से 11 जनवरी तक विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
महाविद्यालय में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इतिहासकार डॉ. एस.एल. नागौरी द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन के विभिन्न उतार-चढ़ावों का वर्णन करते हुए उनके नरेन्द्र से स्वामी विवेकानंद बनने के संघर्ष को समझाया गया। उन्होंने विवेकानंद के द्वारा सम्पूर्ण विश्व में हिन्दू धर्म को सम्मानजनक स्थान दिलाने तथा अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा प्राप्त करवाने वाले युवा के रूप में प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भी स्वामी विवेकानंद के चरित्र के विभिन्न गुणों को बतलाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ब्रजकिशोर शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को निरन्तर बढ़ते रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। मंच का संचालन सहायक व्याख्याता डॉ0 नेहा प्रधान ने किया।


More Stories
हरिद्वार : ‘वेज बिरयानी’ बनाम ‘वेज पुलाव’ पर बढ़ा विवाद, पोस्टर बदलो अभियान शुरू
हरिद्वार: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर हंगामा, व्यापारियों और नगर निगम आमने-सामने
हरिद्वार: चमन लाल महाविद्यालय लंढौरा के 10 छात्रों का सेना के लिए हुआ चयन