हरिद्वार: सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रही है। जिसके चलते रानीपुर कोतवाली पुलिस ने नशे में कार चलाते एक आरोपित को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान करते हुए कार को सीज कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक रानीपुर पुलिस टीमें बनाकर अलग- अलग स्थानों पर नशे में वाहन चलाने वालो की सघन चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बैरियर नं. 6 गैस प्लान्ट से एक कार संख्या यूपी 81 डी 3605 के चालक प्रवीन कुमार पुत्र विस्मबर सिंह निवासी ग्राम अलीपुरा सइकोरीया थाना इग्लाज, जिला अलीगढ उ.प्र. को नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा।
बताया गया कि आरोपित राहगीरों के साथ अभद्रता भी कर रहा था। पूछताछ में आरोपित चालक ने पकड़ी गई कार को अपने जीजा की होना बताया।
पुलिस ने आरोपित का मेडिकल कर चालक को गिरफ्तार कर लिया तथा कार को सीज कर दिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपित पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया।


More Stories
कोटा: 22अप्रैल2026 को संस्कार भारती द्वारा संपूर्ण देश में मनाया जाएगा “भू- अलंकरण दिवस”
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार