July 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: हरकी पैड़ी क्षेत्र में अवैध लंगर लगाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, काटे चालान

हरिद्वार: हरिद्वार के हर की पौड़ी में अवैध लंगर चलाने वालों के विरुद्ध पुलिस ने की सख्त कार्रवाई ।

हर की पैड़ी क्षेत्र में अवैध लंगर लगाकर भिखारियों की भीड़ जमा कर यात्रियों का मार्ग अवरुद्ध करने एवं लंगरों के खाने को कूड़े में फेंक कर खाने की बर्बादी करने तथा घाट में गंदगी फैलाने के कारण 05 अवैध लंगर संचालकों के पुलिस अधिनियम में 10 -10 हजार रुपये के न्यायालय के चालान किए।

साथ ही भविष्य में ऐसी पुनरावृति करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध लंगर संचालकों व अतिक्रमणकारियों में हडकंप मच गया।
बता दें कि बीते रोज भी पुलिस ने अभियान चलाकर हरकी पैड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के चालान काटे थे।

About The Author