June 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: हाथी पहुंचा एसएसपी कार्यालय, तोड़ी कार्यालय की बाउंड्री की दीवार

हरिद्वार:  जनपद हरिद्वार के रोशनाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रात के हाथी ने कार्यालय की बाउंड्री तोड़ दी.

जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग समय 2 से 3 के बीच एक हाथी ने बाउंड्री के पास खड़े पीपल के पेड़ के पत्तों और छाल को थोड़ा खाकर पेड़ को भी तोड़ दिया है।

बता दें कि रोशनाबाद एसएसपी कार्यालय राजा जी टाइगर रिजर्व पार्क की सीमा से सटा हुआ है .जहां पर आए दिन जंगली जानवर पार्क से निकलकर रिहायशी क्षेत्रों में आ जाते हैं और नुकसान पहुंचाते हैं।

पार्क प्रशासन और वन विभाग लाख दावों के बावजूद भी वन्यजीवों को रिहायशी क्षेत्रों में आने से नहीं रोक पा रहा है। वन्यजीवों का रिहायशी क्षेत्र में आने का सिलसिला जारी है।

About The Author