April 24, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: हीटवेव के चलते जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन, जिलाधिकारी दिया आदेश

हरिद्वार 24 अप्रैल 2026:  शासन के निर्देशों के क्रम जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में हीटवेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक विद्यालय का समय प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक तथा कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं 7:30 बजे से 12:30 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगे।

उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी विद्यालयों में व्यवस्था सुनिश्चित रखे एवं सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित निर्देश जारी किए गए हैं—

उन्होंने विद्यालयों में नियमित अंतराल पर वॉटर बेल बजाई जाए, ताकि बच्चे समय-समय पर पानी पी सकें और डिहाइड्रेशन से बचाव हो,सभी विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन, ओआरएस एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था रखी जाए,छात्रों को हीटवेव से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की जाए।

तेज धूप के दौरान छात्रों से खेल-कूद एवं बाहरी गतिविधियां न कराई जाएं।

अवकाश के उपरांत छात्रों को समूह में घर भेजा जाए, जिससे आपात स्थिति में सहयोग मिल सके।

उक्त के क्रम में जनपद हरिद्वार के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों को निर्देशित किया जाता है कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार विद्यालयों का संचालन करते हुए उपर्युक्त सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

About The Author