- हरीश रावत के ट्वीट के बाद नया विवाद
उत्तराखण्ड कांग्रेस के अंदर गुटबाजी लगातार सामने आ रहीं है। उत्तराखंड कांग्रेस में अभी हरीश रावत के ट्वीट का बवाल थमा भी नहीं था कि अब एक और नया बवाल सामने आ खड़ा हुआ है।
कांग्रेस भवन में ही पार्टी के प्रदेश महामंत्री और प्रीतम सिंह के समर्थक राजेंद्र शाह की पिटाई का हरीश रावत समर्थक युवकों पर लगा है। इस घटना के बाद राजेंद्र शाह ने पार्टी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से भी इसकी शिकायत की है।
जानकारी के अनुसार हरीश रावत के समर्थकों ने आज पार्टी कार्यालय में ही प्रीतम सिंह के समर्थक माने जाने वाले पार्टी प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह के साथ मारपीट कर दी।
विवाद हरीश रावत को लेकर गलत बयानी से शुरू हुआ। राजेंद्र शाह ने आरोप लगाया है कि एक दिन पहले ही हरीश रावत के खासम खास राजीव जैन और जसबीर ने भी पार्टी कार्यालय में आकर हरीश रावत के खिलाफ बोलने को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया था।
इसके बाद आज सुबह कुछ युवकों ने पार्टी कार्यालय में आकर उनके साथ बेवजह मारपीट की जबकि उन्होंने हरीश रावत के लिए कभी भी कुछ गलत नहीं बोला। इस मामले को लेकर राजेंद्र शाह ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से भी शिकायत की है।
उधर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जीतराम भी इस घटना के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे। हालांकि उन्होंने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि उनके सामने यह घटना नहीं हुई है।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना