हल्द्वानी: निकटवर्ती कमोला कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला नहाने के बाद नंगे पांव फ्रिज का प्लग निकाल रही थी।
पुलिस के अनुसार, कमोला कॉलोनी निवासी मनोज कुमार की पत्नी तारा देवी (38) स्नान के बाद बिना चप्पल पहने फ्रिज का प्लग निकालने लगीं। इसी दौरान उन्हें तेज करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालाढूंगी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसआई जयबीर सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर एसडीएम की अनुमति से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए और देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
बताया गया है कि मृतका के पति मनोज कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। तारा देवी अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई हैं। इस दुखद घटना के बाद पूरे परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।


More Stories
लायन्स क्लब मंदाकिनी का 19वां चार्टर नाइट एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
हरिद्वार: बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्वकर्मा जी का जन्मोत्सव तथा गणेश जी के उत्सव का हुआ आयोजन
कुंभ में श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों की पैदल राह होगी सुगम, फुटपाथ निर्माण जारी