उत्तराखंड: विवाह समारोह से लौट रहे बारातियों की कार सामने चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा जाने से हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हैं।
युवक हल्द्वानी में शादी समारोह में शामिल होकर रुद्रपुर अपने घर लौट रहे थे। हादसा पंतनगर थाना क्षेत्र के टांडा जंगल स्थित संजय वन के पास हुआ।
हादसा होने के बाद दुर्घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में राहगीरों ने कार सवार सभी लोगों को रुद्रपुर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। चारों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम आवास विकास रुद्रपुर निवासी छह दोस्त डस्टर कार संख्या यूके-06/एएफ-7305 से अपने किसी मित्र के वैवाहिक समारोह में शामिल होने हल्द्वानी गए थे। वापसी में रात को उनकी कार टांडा जंगल में संजय वन के पास आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार सभी 6 लोग घायल हो गए।
वहां मौजूद राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना देते हुए सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल के डॉक्टर ने विनोद तिवारी और शशांक सुयाल को मृत घोषित कर दिया। उमेश भट्ट, आशीष कुमार, अमन आर्या और कमल भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पाकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और चारों युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी भी जिला अस्पताल पहुंचे।



More Stories
सीएम धामी ने लॉन्च किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’, ‘विकसित उत्तराखंड विजन 2047’ का भी विमोचन
महाविद्यालय मालदेवता के गृह विज्ञान के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण में सीखे प्राथमिक चिकित्सा एवं आपातकालीन प्रबंधन के गुर
ऋषिकेश कैंपस में मुखौटा नृत्य परंपरा पर कार्यशाला, न्यूज़लेटर ‘होराइजन’ का विमोचन