नेपाल में गुरुवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में राजस्थान के 6 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में एक नेपाली शख्स की भी मौत हुई है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने इलाज करा रहे दो ड्राइवर और एक क्लीनर को हिरासत में ले लिया है।
नेपाल में भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं 19 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद बस के ड्राइवर और दो क्लीनर्स को हिरासत में ले लिया गया है. दुर्घटना में घायल यात्रियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक हादसा नेपाल के मधेश प्रांत के बारा जिले में गुरुवार तड़के करीब 2 बजे हुआ। बस काठमांडू से जनकपुर जा रही थी। इसमें ज्यादातर भारतीय यात्री ही सवार थे। बस बारा में चुरियामई के पास पलटकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गिर गई।
हादसे वाले क्षेत्र सिमारा के पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतकों में 6 यात्री भारत के राजस्थान के रहने वाले हैं। वहीं, एक यात्री नेपाली है। हादसे के वक्त बस में दो ड्राइवर और एक क्लीनर सहित 27 लोग सवार थे। पुलिस ने फिलहाल दोनों ड्राइवर और क्लीनर को हिरासत में ले लिया है।
हादसे की जांच जारी है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि ड्राइवर बस को तेज गति से चला रहा था। इस दौरान ही झपकी आ जाने से यह हादसा हुआ है।


More Stories
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर फल एवं जूस वितरित किए
वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने की शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा, कहा – सेवा ही सच्ची साधना
राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में “नशा मुक्त युवा–”विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित