चलती कार में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। कार में सवार दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह हादसा धमतरी के डांडेसरा के पास हुआ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रायपुर से धमतरी आते वक्त हुआ। कार में सवार बैंक कर्मचारी थे और 6 माह पहले ही महिंद्रा xuv300 ली गयी थी। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा है कि कल गुरुवार को दो बैंक कर्मचारी अपने विभागीय काम से रायपुर गए थे। वहां से वो वापस धमतरी लौट रहे थे। इसी बीच डांडेसरा कुरुद के पास कार में अचानक आग लग गई। जैसे ही कार में सवार लोगों ने गाड़ी के बोनट में से धुंआ निकलते देखा तो तुरंत कार से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। कार में लगी आग ने थोड़ी ही देर में पूरी तरह से गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है।


More Stories
गजा: प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है गजा घंटाकर्ण व गजा डांडाचली पैदल ट्रैकिंग रुट
प्रखर राष्ट्रवादी मोदी सरकार को अस्थिर करने के,विदेशी षड्यंत्रों से देश को सतर्क रहना होगा—अरविन्द सिसोदिया
हरिद्वार: जन संघर्ष मोर्चा ने की नाबालिगा के शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग