March 28, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हिंदी भाषा राष्ट्र को जोड़ने का काम करता है: प्रो० सत्य प्रकाश शर्मा

आज दिनांक 14 सितंबर 2023 को राजकीय महाविद्यालय पाबौ में प्राचार्य प्रोफेसर सत्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय हिंदी भाषा दिवस मनाया गया,

जिसमें प्राचार्य महोदय द्वारा हिंदी को हिंदुस्तान की पहचान के रूप में भी बताया गया साथ ही भारत में सैकड़ो भाषा और लिपि बोली पड़ी जाती है लेकिन हिंदी राष्ट्र को जोड़ने का काम करती है इसके साथ ही हिंदी भाषा के बहुआयामी स्वरूप की विस्तृत जानकारी दी गई ।

साथ ही हिंदी विषय की प्राध्यापिका डॉ० सरिता द्वारा हिंदी दिवस के विजन मिशन के साथ-साथ मनाए जाने के इतिहास पर अपने विचार साझा किया गयाऔर हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थान दिलाने का संकल्प लिया।

साथ ही छात्र छात्राओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता, हिंदी भाषा के महत्व पर नाटक एवं नृत्य के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति दी गई इसमें अटल आदर्श विद्यालय के प्रधानाचार्य, और छात्र एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण कर्मचारी गण एवं सत प्रतिशत छात्र छात्राएं उपस्थित रहे और मंच का संचालन डॉ० सरिता द्वारा किया गया।

About The Author

You may have missed