हरिद्वार: प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 1 मार्च को आयोजित किए जा रहे होली मिलन समारोह की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक सोम त्यागी एवं मनोज सैनी ने बताया कि मध्य हरिद्वार स्थित बैंकट हॉल में आयोजित किए जा रहे होली मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता व गणमान्य लोग शामिल होंगे।
इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और सभी एक दूसरे से फूलों से होली खेलकर भाईचारे, सौहार्द एवं सद्भावना का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक और खुशियों का पर्व होली समाज को एकजुटता और प्रेम का संदेश देता है लेकिन भाजपा पर्वों के माध्यम से भी राजनीति कर धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।
मनोज सैनी ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार होली मिलन समारोह के माध्यम से समाज को एकजुटता का संदेश देगा।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी एवं विकास चंद्रा ने कहा कि सामाजिक एकता का संदेश देते हुए एक दूसरे के साथ होली की खुशीयां बांटे और समाज में नफरत फैलाने वालों से सावधान रहें।
प्रैसवार्ता में विकास चंद्रा, विशाल प्रधान, आशु भारद्वाज, निखिल सोदाई, अखिल त्यागी, सागर बेनीवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में यूकॉस्ट द्वारा प्रायोजित बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर तृतीय व्याख्यान का आयोजन
प्रो. डॉ. टी.सी. पाण्डेय एवं डॉ.अरुण कुमार चतुर्वेदी द्वारा संपादित पुस्तक “भारत में शिक्षक शिक्षा की उभरती प्रवृत्तियाँ” का विमोचन
गजा: श्रीमद्भागवत महापुराण के चौथे दिन समुद्र मंथन, राजा बलि व भगवान बामन की कथा का वर्णन