October 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

18 अक्टूबर को होगा अशोक स्तंभ का लोकार्पण तथा स्वाधीनता के पथिक हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक का विमोचन

हरिद्वार:  शहीद जगदीश वत्स पार्क निकट पुल जटवाड़ा ज्वालापुर में दिनांक 18 अक्टूबर रविवार को माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा माननीय विधायक आदेश चौहान जी तथा महापौर श्रीमती किरण जैसल जी की उपस्थिति में अशोक स्तंभ का लोकार्पण तथा स्वाधीनता के पथिक हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक का विमोचन दोपहर 1.00 बजे सम्पन्न होगा।

इसमें माननीय जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र, सभी वरिष्ठ अधिकारियों सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

सर्व विदित है कि माननीय जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित जी की प्रेरणा से यह पार्क हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के माध्यम से सुसज्जित करके अशोक स्तंभ की स्थापना की जा रही है। इसी के साथ जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित स्वाधीनता के पथिक हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक का विमोचन भी होगा।

इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवडेल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के गायन के साथ साथ होगा। कार्यक्रम के समापन के बाद पार्क में ही व्रत धारियों के लिए फलाहार तथा सभी के लिए सुस्वादु भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

About The Author