हरिद्वार, 29 नवम्बर। कलाकारों को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ग्रैंड फिनाले 2024 मिस्टर एंड मिस आइकॉनिक फ्यूचर सीजन-3 बेस्ट पर्सनेल्टी अचीवर्स अवार्ड शो को अपरिहार्य कारणों से फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
जेड ए फिल्म इंटरनेशन एंड बॉलीवुुड एक्टिंग स्कूल ऑफ के डायरेक्टर जुल्फुकार टाइगर ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि 30 नवम्बर को बहादराबाद स्थित अशोक वाटिका में डांस, एक्टिंग, अभिनय, मॉडलिंग में राज्य के प्रतिभावान कलाकार प्रतिभाग करते लेकिन किन्हीं कारणों के चलते आयोजन की तिथी को बदला जा रहा है।
जुल्फुकार टाइगर ने बताया कि ग्रैंड फिनाले सेशन-3 में अदाकारा अंजलि राघव, हीरो राहुल रॉय को भी आमंत्रित किया गया था। सौ प्रतिभाओं को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाता। उन्होंने कहा कि लेकिन अब इस कार्यक्रम को अन्य तिथी पर आयोजित किया जाएगा।
जुल्फुकार टाइगर ने बताया कि डांस एक्टिंग, मॉडलिंग आदि में कलाकारों की प्रतिभाओं को निखारने का काम किया जाता है। फिल्मों में कैरियर बनाने के लिए कलाकारों को इस माध्यम से जोड़ा जा रहा है। राज्य में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।



More Stories
नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई
हरकीपैड़ी क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों और यजमानों में मारपीट, समझौता कराने पहुंचे पार्षद से भी हाथापाई
हरिद्वार : युवा महोत्सव का भव्य आयोजन,कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ