सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने पशुलोक बैराज ऋषिकेश से जुड़े टेंडर कार्य में रिश्वत मांगने के आरोप में आरोपी जेई को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह सरकारी विभाग में टेंडर का कार्य करता है और उसके द्वारा पशुलोक बैराज ऋषिकेश में टेंडर डाला गया था। आरोप था कि कार्य के भुगतान के बदले जेई फैसल खान द्वारा अवैध रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान की ओर से ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने बुधवार 21 मई को आरोपी फैसल खान पुत्र लियाकत हुसैन निवासी कटोराताल, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
सतर्कता निदेशक ने जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आने की अपील करते हुए कहा कि सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर शिकायत दर्ज कर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में सहयोग करें।


More Stories
जगदीशिला डोली के गजा पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत
गुरुकुल कांगड़ी में खिलाड़ियों को सफलता के मंत्र, प्रमोद बैटला बोले- किसान जैसा परिश्रम बनाता है श्रेष्ठ खिलाड़ी
हरिद्वार: संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा ने की श्रमिक नेताओं पर दर्ज मुकद्मे वापस लेने की मांग