May 22, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

जगदीशिला डोली के गजा पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

डी पी उनियाल गजा:  बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली के गजा घंडियाल मंदिर मे पहुंचने पर लोगों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की अगुवाई में जगदीशिला डोली अगले दिन रात्री विश्राम के लिए गजा के निकट खलुण गाँव निवासी शिक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान के घर पर पहुंची।

यहाँ पर पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूर्व प्रधान मान सिंह चौहान, टंखी सिंह नेगी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गढवाली प्रतिनिधि सभा पंजाब, कांग्रेस नेता किशोर रावत, शिक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान व उनके परिजनों ने डोली का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

सुबह घंडियाल मंदिर मे पूजा करने के बाद लोगों ने जगदीशिला डोली के दर्शन करते हुए आशीर्वाद लिया, यात्रा के संचालक मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि उतराखण्ड देव भूमि है, इसको पर्यटन स्थल के लिए नहीं बल्कि तीर्थाटन के लिए पहचाना जाना चाहिए।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि आज हिमालय संकट मे है, करोड़ों टन कचरा पर्यटन स्थलों पर छोडा जा रहा है, स्वच्छ वायु, जल, जमीन के लिए प्लास्टिक मुक्त राज्य जरुरी है, कहा कि भू माफिया इस राज्य में जमीन हडप रहा है।

नैथानी ने कहा कि घंटाकर्ण मंदिर घंडियाल डांडा की जात्रा पूरे प्रदेश व देश में निकाली जानी चाहिए ताकि देश विदेश के लोगों को पौराणिक तीर्थ स्थलों की जानकारी मिल सके।

उन्होंने शहीद बेलमति चौहान को भी नमन किया, गजा घंडियाल मंदिर मे कुंवर सिंह चौहान, मान सिंह चौहान, ताजबीर सिंह, टंखी सिंह नेगी, डी पी उनियाल, रघुबीर सिंह, धर्मेन्द्र सजवाण, सहित अन्य लोगों ने डोली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर डोली के साथ कैलाश मैठाणी, भरत रावत, गौरव सिंह, धर्मेन्द्र पंवार, केदार सिंह, सुंदर सिंह, जोत सिंह, पुरुषोत्तम आर्य, उज्वल दास जगदीशिला डोली के साथ रहे, डोली गजा से बादशाहीथौल, नई टिहरी घनसाली के लिए रवाना हुई।

About The Author