- लूट का विरोध करने पर व्यापारी को मारी गोली
एनटीन्यूज़,हरिद्वारः सिडकुल थाना क्षेत्र में इंद्रलोक कॉलोनी के पास बुधवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने घर जा रहे दुकानदार को गोली मारकर उससे नकदी लूट ली और फरार हो गए।
लूट और गोलीबारी की ये घटना सिडकुल थाना क्षेत्र के इंद्रलोक कॉलोनी के पास हुई। घायल शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए जिले के बॉर्डर पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
बुधवार देर रात सिडकुल थाना क्षेत्र के इंद्रलोक कॉलोनी के पास से कपड़ा व्यापारी रबत पाल अपने घर जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उनको लूटने का प्रयास किया।
रबत पाल ने जब लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और कैश लेकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की भी पहुंची। पुलिस ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून हिमालयन अस्पताल रेफर कर दिया है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय का कहना है फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। जिले में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।



More Stories
हरिद्वार: बेकरी में एक साथ बन रहे थे वेज-नॉनवेज उत्पाद, 56 पैकेट नॉनवेज रस्क मौके पर नष्ट कराए
हरिद्वार: बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 72 चालान; लग्जरी एवं स्लीपर बसों की तकनीकी जांच का अभियान जारी
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी के रजिस्ट्रार से मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार