अभिनव कौशिक एनटीन्यूज़, हरिद्वारः हरिद्वार के रुड़की में कलियर-इमलीखेड़ा मार्ग पर दूध से भरी मैक्स एवं मारुति कार की टक्कर में आठ व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में राजकीय इंटर कालेज की तीन शिक्षिकाएं भी शामिल हैं।
घायलों को पहले रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में दो को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
बुधवार सुबह समय एक मारुति कार हरिद्वार की ओर से आ रही थी, जबकि दूध से भरी मैक्स गाड़ी हरिद्वार की ओर जा रही थी। जैसे ही दोनों वाहन इमलीखेड़ा-कलियर मार्ग पर दरियापुर गांव के समीप पहुंचे तो उनकी भिड़ंत हो गई।
वाहनों के आपस में टकराने के साथ ही यहां पर जाम लग गया। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कार सवार चालक हिमांशु शर्मा, अध्यापिका रीना देवी, रेनू खंडूड़ी और रचना कुंडू घायल हो गई। सभी को राजकीय इंटर कालेज खेड़ी शिकोहपुर पहुंचना था। इसके अलावा मैक्स का चालक अब्दुल करीम भी घायल हो गया है। कुछ और व्यक्तियों को भी चोट आई है। घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल अस्घ्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर दो की हालत को नाजुक देखते हुए उन्घ्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
हादसे की जानकारी मिलने पर घायलों के स्वजन एवं अन्य विद्यालयों के शिक्षक भी अस्पताल में पहुंचे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि दोनों ही वाहन तेज गति में थे, जिसकी वजह से हादसा हुआ है।



More Stories
हरिद्वार: मात्र 04 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाली मानसिक रूप से कमजोर एवं बोलने में असमर्थ 7 वर्षीय बच्ची
16 से 30 नवंबर तक संचालित होगी स्वगणना की प्रक्रिया, 30 हजार से अधिक नागरिकों की सहभागिता का रखा गया लक्ष्य
कुंभ-2027 की तैयारियां तेज: जूना अखाड़े की भव्य पेशवाई को लेकर प्रशासन और संतों के बीच महामंथन