संजीव शर्मा,एनटीन्यूज़, हरिद्वार: देर रात हरिद्वार में हरियाणा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में हरियाणा पुलिस के एक सिपाही की गोली लगने से मौत हो गई।
हरियाणा के फरीदाबाद से हरिद्वार बदमाशों को पकड़ने पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें हरियाणा पुलिस के एक सिपाही की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार हरियाणा के फरीदाबाद मैं डकैती के आरोपियों की लोकेशन हरियाणा पुलिस को हरिद्वार में मिली थी। जिस पर हरियाणा पुलिस की टीम देर रात हरिद्वार पहुंची और बदमाशों की धरपकड़ की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी फायरिंग में एक गोली हरियाणा पुलिस के कॉन्स्टेबल संदीप को लगी, घायल हालत में संदीप को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
वही मुठभेड़ में तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है, दो आरोपी फरार है घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे देर रात तक हर की पैड़ी के आसपास के क्षेत्रों में कोम्बिंग की गई लेकिन फरार बदमाश पकड़ में नहीं आ सका।
एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी।


More Stories
फूट डालो राज करो की अंग्रेज कूटनीति आज भी सक्रिय हैँ -अरविंद सिसोदिया
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजेन्द्र बहादुर सिंह की 20 वीं पुण्यतिथि पर दी गईं भावपूर्ण श्रद्धांजलियां
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने किया केशवराय पाटन का शैक्षणिक भ्रमण