एनटीन्यूज़: उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के गदरपुर से महिला हत्याकांड में मानवता को शर्मसार करने वाला खुलासा हुआ है।
पुलिस ने आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है आरिफ़ ने हत्या और फिर शव से दुष्कर्म की बात भी कबूल ली। आरोपी आरिफ ने बताया कि वह अपनी पत्नी को भी मारने की फिराक में था।
हत्याकाड का खुलासा करते हुये एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि भोला कालोनी गदरपुर निवासी साईस्ता की हत्या 30 अक्टूबर को उसके जीजा आरिफ निवासी मुरादाबाद द्वारा ही की गई थी।
साईस्ता का विवाह दो वर्ष पूर्व इमरान निवासी बडा हसैनपुर मुरादाबाद से हुआ था लेकिन एक साल बाद ही वह अपने पति को छोडकर भोला कालोनी गदरपुर में रहने लगी.
आरिफ का मानना था कि उसकी साली साईस्ता की वजह से उसके घर में कलह हो रहा थी और उसकी पत्नी नूर वानू, साईस्त वजह से ही उसे छोड़कर चली गई है।
इसी को लेकर उसने अपने साली साईस्ता और पत्नी नूर वानू दोनों को मौत के घाट उतारने क मन बनाया और साईस्ता के घर पहुंचकर वहां पर रखे सिलबट्टे से साईस्ता के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
आरिफ़ ने बताया कि उसने हत्या करने के बाद साईस्ता के साथ शाररिक सम्बन्ध भी बनाये, अब वह अपनी पत्नी नूर वानू की हत्या करने की फिराक में था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है


More Stories
प्रेस क्लब हरिद्वार की कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, सचिव आनन्द बर्द्धन ने की शिरकत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आईसीटी सेल एवं मिशन कर्मयोगी के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत