संदिग्ध परिस्थितियों में सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेश सिंह जयाड़ा का शव विकासनगर के टीमली के जंगल में पेड़ से लटका मिला। सुरेश सिंह जयाड़ा विकास नगर के चकराता कैंट में तैनात थे तथा 24 नवम्बर से लापता थे। जिसके बाद से परिजन उनकी तलाश में जुटे थे।
सुरेश की अंतिम लोकेशन टीमली के जंगलों में मिली थी। जिसके बाद पुलिस जंगल में उनकी लगातार तलाश में जुटी थी।
इसी दौरान बुधवार को उनका शव पुलिस को रस्सी के सहारे पेड़ पर लटका हुआ मिला। सुरेश सिंह बडकोट उत्तरकाशी के निवासी थे।
छावनी परिषद में तैनात संदीप जोशी ने चकराता थाने में तहरीर देकर बताया था कि सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेश सिंह जयाड़ा पुत्र गोपाल सिंह हसल निवासी कैंट क्वार्टर छावनी चकराता 24 नवम्बर से लापता हैं। जिसके बाद आज उनका शव जंगल में पेड़ से झूलता हुआ मिला।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
दीपावली पर मिट्टी के दीए, लक्ष्मी गणेश और बर्तन अवश्य खरीदें-डा.विशाल गर्ग
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड जनमंच मीडिया हाउस द्वारा आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
हरिद्वार: दिवाली पर सफाईकर्मी-अधिकारी रहेंगे मुस्तैद, अवकाश रद्द